मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Comedian Sunil Pal kidnapping Case: सुनील पाल ने खुद रची थी साजिश, यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा

Comedian Sunil Pal kidnapping Case: सुनील पाल ने खुद रची थी साजिश, यूपी पुलिस का बड़ा खुलासा

हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी कि देश के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण हो गया था। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था और उनके चाहने वाले भी काफी चिंतित थे। किडनैपर्स ने उनसे 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी, लेकिन बाद में 7.5 लाख रुपये की रकम देने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। इस मामले की जांच में पुलिस लगी हुई थी और ये बात सामने आई कि मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ा हुआ था।

हालांकि, ताजा अपडेट में मेरठ पुलिस ने खुलासा किया कि सुनील पाल का कोई अपहरण नहीं हुआ था। दरअसल, उन्होंने खुद अपनी किडनैपिंग की साजिश रची थी। पुलिस ने सुनील पाल के फोन कॉल का एक ऑडियो जारी किया है, जिसमें वह खुद अपनी साजिश के बारे में बात कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सुनील पाल ने अपने अपहरण का झूठा आरोप लगाया था और अब मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच में शामिल हो सकती है।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि किडनैपर्स ने फिरौती के पैसों से 6 लाख रुपये के गहने खरीदे थे। किडनैपिंग दिल्ली से की गई थी और फिरौती की राशि 20 लाख रुपये मांगी गई थी। लेकिन, जो पैसे सुनील पाल ने दिए थे, उसी से किडनैपर्स ने गहने खरीदे। इस मामले में कई और चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। सुनील पाल और किडनैपर्स के बीच हुई बातचीत का भी ऑडियो सामने आया है, जिसमें सारा सच खुलकर सामने आ गया है।

इस बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार थे

सुनील पाल: “अब जब मामला पकड़ में आ गया है तो कुछ तो बताना पड़ेगा, लेकिन घबराओ मत, मैंने किसी का नाम नहीं लिया है और पुलिस में कोई शिकायत भी नहीं की है।”

किडनैपर: “लेकिन सर, जैसा आपने कहा था, हमने वैसा ही किया, फिर भी आप ऐसा कर रहे हो, ये सही नहीं है।”

सुनील पाल: “अरे, मुझे बचने की पूरी कोशिश करनी है। मीडिया और साइबर क्राइम वालों ने सब पकड़ लिया है। अब कुछ तो बताना पड़ेगा।”

किडनैपर: “आपने अपनी पत्नी को भी इसमें शामिल किया था क्या? या वो भी कुछ जानती है?”

सुनील पाल: “नहीं, कुछ भी नहीं बताया मैंने। अब मैं कोशिश कर रहा हूं कि पुलिस में कोई शिकायत ना करूं।”

इस खुलासे से यह साबित हो गया कि सुनील पाल ने खुद ही अपनी किडनैपिंग का ड्रामा रचा था और पूरे मामले को झूठा बताया था। अब पुलिस इस मामले की और भी गहराई से जांच कर रही है।

Share This
अगला लेख → अतुल आत्महत्या केस में पुलिस ने की जांच शुरू, पत्नी समेत इन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun