मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

CORONA NEWS – भारत में तैयार हो रही वैक्सीन, इतनी होगी कीमत

CORONA NEWS – भारत में तैयार हो रही वैक्सीन, इतनी होगी कीमत

नई दिल्ली – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बन रही वैक्सीन का भारत में उत्पादन के साथ ह्यूमन ट्रायल भी होगा. भारत में करीब 1500 लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी.

देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन के उत्पादन का काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक इस वैक्सीन के एक करोड़ डोज बनकर तैयार हैं. नवंबर तक ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के आखिरी नतीजे आने की उम्मीद है.

इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजीब ढोरे ने बताया कि बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है. अभी वैक्सीन को सिर्फ सप्लाई के लिए जाने वाली शीशीयों में भरने का पड़ाव बाकी है. हम उम्मीद कर सकते हैं कि दिसंबर तक कोरोना की वैक्सीन बन सकती है.

एक बार हम भारत सरकार को सुरक्षा और क्लीनिकल ट्रायल का डाटा देते हैं तो नवंबर तक हमें लाइसेंस मिल जाएगा

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख आदर पूनावाला ने एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बताया कि इसके लिए उन्होंने 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है. इस फैसले को लेने में सिर्फ आधे घंटे का वक्त लगा. दरअसल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन दूसरे चरण में भले ही पास हो गई हो लेकिन इसका फाइनल रिजल्ट सफल होगा या नहीं यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता. ऐसे में अभी से वैक्सीन के करोड़ों डोज बनाकर रखना एक रिस्क भरा फैसला है.

आदर पूनावाला ने के मुताबिक वैक्सीन की बाजार में कीमत करीब 1000 रुपये के आस पास होगी. अपने फैसले के बारे में उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना सबसे बड़ा कर्तव्य होता है. इस फैसले से देश का भला होगा. बता दें कि सीरम इंस्सटीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है.

Share This
अगला लेख → मेड इन इंडिया 'ध्रुवास्त्र' मिसाइल का सफल परीक्षण

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun