Delhi Air Pollution: दिल्ली में जानलेवा होता जा रहा प्रदूषण, द्वारका में AQI सबसे ज्यादा
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह भी लोगों को कोहरे और जहरीली हवा से राहत नहीं मिल पाई. बुधवार, 9 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। फिलहाल AQI में सुधार की कोई संभावना नहीं है. गुरुवार को दिल्ली के द्वारका में प्रदूषण की स्थिति सबसे खराब रही। द्वारका में सुबह एक्यूआई 459 गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली भर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। द्वारका सेक्टर आठ में 459, आरके पुरम में 453, न्यू मोती बाग में 452, नेहरू नगर में 452, नजफगढ़ में 449, आईजीआई एयरपोर्ट पर 446, पंजाबी बाग में 445, आईटीओ में 441, वजीरपुर में 439, शादीपुर में 438, बवाना में 437 , पटपड़गंज में 434, जहांगीरपुरी में 433, ओखला में 433, आनंद विहार में 432, मुंडका में 428, सोनिया विहार में 423, सिरीफोर्ट दिल्ली में 422, डीटीयू में 402।