मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट , जानें किस-किसको मिला टिकट ?

Delhi Election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट , जानें किस-किसको मिला टिकट ?

दिल्ली में आगामी तीन महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आज पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में 11 उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद सूची को सार्वजनिक किया गया।

जारी सूची के अनुसार, छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, रोहतास नगर से सरिता सिंह, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह नेता जीत, सीलमपुर से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सोमेश शौकीन को उम्मीदवार बनाया गया है।

विशेष बात यह है कि इस सूची में कई ऐसे नेता शामिल हैं, जो हाल ही में बीजेपी और कांग्रेस से आकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। बीजेपी से जुड़े रहे ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा को टिकट दिया गया है। वहीं, कांग्रेस से आए तीन नेताओं, जिनमें चौधरी जुबैर अहमद, वीर सिंह धींगान और सोमेश शौकीन शामिल हैं, को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले आज पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share This
अगला लेख → UP : निहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun