मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

DGCA का अकासा एयर पर कार्रवाई, दो निदेशकों को 6 महीने के लिए किया निलंबित

DGCA का अकासा एयर पर कार्रवाई, दो निदेशकों को 6 महीने के लिए किया निलंबित

नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियामक, डीजीसीए (DGCA) ने अकासा एयर के ऑपरेशन डायरेक्टर और ट्रेनिंग डायरेक्टर को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। यह निर्णय पायलटों की ट्रेनिंग में कथित खामियों के चलते लिया गया। डीजीसीए द्वारा 7 अक्टूबर 2024 को अकासा एयर का ऑडिट किया गया, जिसमें यह पाया गया कि कंपनी के पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिमुलेटर मानकों के अनुसार योग्य नहीं थे, जो कि नागरिक उड्डयन नियमों का उल्लंघन है।

इस संदर्भ में डीजीसीए ने अकासा एयर को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया था – पहली बार 15 अक्टूबर और दूसरी बार 30 अक्टूबर को। कंपनी द्वारा इन नोटिसों का जवाब असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद डीजीसीए ने यह कठोर कदम उठाया। साथ ही, डीजीसीए ने कंपनी को सलाह दी है कि वह दोनों पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करें।

कंपनी ने इस मामले में अपना बयान जारी करते हुए कहा कि वह डीजीसीए के आदेश का पालन करेगी और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है और कंपनी डीजीसीए के साथ मिलकर इस मुद्दे को हल करने की दिशा में काम करती रहेगी।

डीजीसीए ने कहा कि अकासा एयर के सिमुलेटर की मान्यता न होने के कारण और कर्मचारियों के प्रशिक्षण में हुई लगातार चूक के कारण यह कार्रवाई की गई है।

Share This
अगला लेख → क्या आपके हाथ के नाखून भी टूट जाते हैं ? ये शरीर में किसी कम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun