Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी में आई गिरावट , तुरंत चेक करे भाव
धनतेरस के दिन भारतीय सर्राफा बाजार में नरमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सर्राफा बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान दोनों धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में गिरावट देखी गई। धनतेरस (शुक्रवार) के दिन सोने की कीमत में 180 रुपये की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत में 300 रुपये की गिरावट आई।
इसके साथ ही भारतीय सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना गिरकर 55,339 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. जबकि चांदी की कीमत आज घटकर 71,350 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
धनतेरस के दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रति दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 55,850 रुपये है. वहीं 24 कैरेट सोना 60910 रुपये प्रति दस ग्राम है. चांदी की बात करें तो आज लखनऊ में एक किलो चांदी की कीमत 73,200 रुपये है. पिछले दिन इसका रेट 73,500 रुपये था. कृपया ध्यान दें कि इन कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और अन्य कर शामिल नहीं हैं।