मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Gonda News: बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Gonda News: बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जयसवाल ने बताया कि जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज (सीबीएन) मार्ग पर चकरौत के पास शुक्रवार रात घने कोहरे में एक अनियंत्रित निजी बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इसके बाद बस और अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ पर चल रहे एक अन्य व्यक्ति पर चढ़ गई. एसपी ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए

जयसवाल ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान परसपुर थाना क्षेत्र के पांडे चौराहा निवासी दशरथ लाल शुक्ला (45) के रूप में की गई है, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

उन्होंने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना में घायल दो भाई ब्रिजेश और मोहित गुप्ता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. बस चालक मौके से फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

Share This
टैग: #latest news #upnews
अगला लेख → Mexico : बंदूकधारियों ने पार्टी में की अंधाधुंध फायरिंग , छह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun