Google Chrome पर ऐसे लगाएं Fingerprint Lock ये रहा आसान तरीका
किसी भी वेबसाइट पर जाने के लिए Google Chrome का उपयोग किया जाता है . यह ब्राउज़र स्मार्टफोन और पीसी दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। इसके जरिए आप अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर लॉगइन भी कर सकते हैं। कई बार यूजर लॉग इन करने के बाद लॉग आउट करना भूल जाते हैं।
इतना ही नहीं, इसमें पासवर्ड सेव करने का भी विकल्प है। स्मार्टफोन या लैपटॉप पर किसी के हाथ से गलती से पासवर्ड चोरी हो जाता है। इससे बचने के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर में पासवर्ड लगाकर इसे सुरक्षित कर लें। आइए जानते हैं इसमें फिंगरप्रिंट लगाने की प्रक्रिया
Google Chrome में ऐसे लगाए फ़िंगरप्रिंट लॉक
1. Google Chrome का उपयोग करने वाले स्मार्टफोन और लैपटॉप डिवाइस पर ऐप खोलें।
2. यदि कोई टैब पहले से खुला है, तो उसे बंद करें और क्रोम को रीफ्रेश करें।
3. अब एक नया टैब खोलें और सर्च बार में Chrome://flags टाइप करें।
4. यहां आपको ऐप के कई छुपे हुए फीचर्स दिखेंगे। इसमें बायोमेट्रिक पर क्लिक करें.
5. इसके बाद Default पर क्लिक करें और Enable विकल्प चुनें।
6. अब पैटर्न, पिन या पासवर्ड में से किसी एक को चुनें।
7. इसके बाद फिंगरप्रिंट और लॉक पर टैप करें।।