मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

Gujarat : द्वारका में पंज पीर दरगाह पर चला बुलडोजर , 200 से अधिक घर नष्ट

Gujarat : द्वारका में पंज पीर दरगाह पर चला बुलडोजर , 200 से अधिक घर नष्ट

गुजरात के द्वारका में हजरत पंज पीर की दरगाह पर हुए अवैध निर्माण को प्रशासन ने तोड़ दिया है। यह निर्माण ओखा में गुजरात मेरीटाइम बोर्ड की जमीन पर था। प्रशासन ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। पिछले तीन दिनों से द्वारका में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, जिसमें अब तक 200 से ज्यादा अवैध घरों को तोड़कर सरकारी जमीन को खाली करवा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा पहले ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजकर अपने निर्माण को हटाने का आदेश दिया गया था, लेकिन जब लोग कार्रवाई में नहीं आए तो प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया। इस अभियान में मुख्य रूप से द्वारका बेट पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यह काम मिशन मोड में किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है, चाहे वह धार्मिक स्थल ही क्यों न हों।

तीन दिन से लगातार चल रहे इस अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने 1000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस मुहिम में सभी अवैध निर्माणों को निशाना बनाया जा रहा है।

Share This
अगला लेख → अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा, अवध ओझा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun