मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाया ब्याज, जानिए अब कितनी मिल रही है रिटर्न

HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटाया ब्याज, जानिए अब कितनी मिल रही है रिटर्न

HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती कर दी है। यह कटौती 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू की गई है। नई ब्याज दरें 19 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो गई हैं। इससे पहले बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दर में भी 25 बेसिस पॉइंट (बीपीएस) की कटौती की थी।

यह फैसला भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में बार-बार की गई 25 बीपीएस की कटौती के बाद आया है।

अब FD पर कितनी ब्याज दर मिलेगी?

ब्याज दर में कटौती के बाद, HDFC बैंक की एफडी पर अब सामान्य ग्राहकों को 3% से 7.10% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से 7.55% तक की ब्याज दर मिलेगी।

नई FD ब्याज दरें कुछ इस तरह से हैं:

  • 15 से 18 महीने से कम की अवधि: ब्याज दर में 5 बीपीएस की कटौती, अब 7.05%
  • 18 से 21 महीने से कम की अवधि: 20 बीपीएस की कटौती, अब 7.05%
  • 21 महीने से 2 साल तक की अवधि: 30 बीपीएस की कटौती, अब 6.70%
  • 2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष से कम: 10 बीपीएस की कटौती, अब 6.90%
  • 3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष से कम: 25 बीपीएस की कटौती, अब 6.75%
  • 5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष तक की FD: 50 बीपीएस की कटौती, अब 6.50%

एक साल की FD पर कोई बदलाव नहीं

हालांकि, एक साल की अवधि वाली FD की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% की दर से ब्याज मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर यह है कि 15 से 18 महीने की FD पर उन्हें अब भी सबसे अधिक 7.55% सालाना ब्याज दर मिल रही है।

बता दें कि बैंक ने 1 अप्रैल 2025 से अपनी विशेष FD योजना को भी बंद कर दिया है, जिसमें ज्यादा ब्याज दरें ऑफर की जाती थीं।अगर आप HDFC बैंक में एफडी करवाने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए ही निवेश की योजना बनाएं।

Share This
अगला लेख → NMRC का ऐलान , नोएडा के 12 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू होगी पार्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun