मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

IAS और PCS प्रोबेशनर्स का विशेष प्रशिक्षण , जानिए इस कार्यक्रम की खास बातें

IAS और PCS प्रोबेशनर्स का विशेष प्रशिक्षण , जानिए इस कार्यक्रम की खास बातें

लखनऊ : दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बी.के.टी., लखनऊ द्वारा 30 अप्रैल से 2 मई 2025 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा प्रान्तीय प्रशासनिक सेवा, उत्तर प्रदेश के प्रोबेशनर्स अधिकारियों हेतु तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के महानिदेशक श्री एल. वेंकटेश्वर लू के संरक्षण तथा अपर निदेशक श्री बी.डी. चौधरी के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अध्ययन कराया गया। इस क्रम में बाराबंकी के देवां विकास खण्ड तथा लखनऊ के काकोरी विकास खण्ड का भ्रमण कराया गया। संस्थान के मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर क्षमता संवर्धन हेतु सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संस्थान के उप निदेशक श्री सुवोध दीक्षित, डॉ. नीरजा गुप्ता, सहायक निदेशक डॉ. एस.के. सिंह, श्री संजय कुमार तथा आपदा प्रबंधन सलाहकार श्री कुमार दीपक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान संयुक्त आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश श्री पार्थ अच्युत ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी, जबकि एस.डी.आर.एफ. टीम के इंस्पेक्टर श्री अरविन्द ने खोज व बचाव, सी.पी.आर. तथा अग्नि सुरक्षा विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

डॉ. नीरजा गुप्ता ने मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी प्रमुख ग्राम्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की, वहीं श्री कुमार दीपक ने उत्तर प्रदेश में आने वाली आपदाओं, उनके प्रकार एवं संवेदनशीलता पर प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक निदेशक डॉ. एस.के. सिंह, श्री संजय कुमार तथा आपदा प्रबंधन सलाहकार श्री कुमार दीपक का उल्लेखनीय योगदान रहा। सहयोगी भूमिका में प्रशिक्षण सहायक श्री मो. शाहरूख, श्री सुदेश कुमार तथा एम.टी.एस. श्री मो. कलीम की भी सराहनीय सहभागिता रही।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए व्यावहारिक ज्ञानवर्धन एवं कार्यक्षमता विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।

Share This
अगला लेख → हनुमानगढ़ी में 300 वर्षों बाद बदली परंपरा, महंत पहली बार मंद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,563 +797 (+1.04%)
निफ्टी 24,256 +271 (+1.13%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun