मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IDEA के शेयर निवेशकों को मिल सकती है अच्छी खबर, स्टॉक में उछाल की संभावना

IDEA के शेयर निवेशकों को मिल सकती है अच्छी खबर, स्टॉक में उछाल की संभावना

वोडाफोन आइडिया (IDEA) के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। कंपनी की क्रेडिट रेटिंग में सुधार हुआ है, जो पहले BB+ थी और अब बढ़कर BBB- हो गई है। इससे कंपनी के ₹25,000 करोड़ के कर्ज जुटाने की संभावना मजबूत हुई है। यह जानकारी वोडाफोन आइडिया ने NSE और BSE को SEBI के लिस्टिंग नियमों के तहत दी। शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी ICRA ने Vi की लॉन्ग-टर्म फंड सुविधाओं को BBB- रेटिंग दी, जबकि CARE रेटिंग्स ने जून 2024 में इसे BB+ रेटिंग दी थी।

कंपनी की रेटिंग में यह सुधार सरकार की हिस्सेदारी बढ़ने के बाद हुआ है। ICRA की BBB- रेटिंग यह दर्शाती है कि कंपनी के पास अपने दायित्वों को पूरा करने की पर्याप्त क्षमता है, और ‘स्टेबल’ आउटलुक यह संकेत देता है कि यह क्षमता भविष्य में बनी रह सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रेटिंग का वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और शेयरों में तेजी आ सकती है।

इसके अलावा, Citi Research ने वोडाफोन आइडिया के शेयर का टारगेट प्राइस 76% बढ़ा दिया है। सरकार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 48.99% कर ली है और स्पेक्ट्रम बकाया के ₹36,950 करोड़ को इक्विटी में बदल दिया है, जिससे कंपनी का कुल कर्ज लगभग 18% कम हो जाएगा। इस कदम से कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत होगी। सिटी रिसर्च ने अब वोडाफोन आइडिया के शेयर का टारगेट प्राइस ₹12 प्रति शेयर कर दिया है, जबकि वर्तमान में शेयर का मूल्य ₹7.18 है।

Share This
अगला लेख → हरिद्वार में मनोज कुमार की अस्थियां विसर्जित की गईं, दोनों ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun