मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IIFA में दिखा नज़ारा: 18 साल बाद हसीना ने अपने Ex को लगाया गले, हंसी-मजाक में बिताया समय

IIFA में दिखा नज़ारा: 18 साल बाद हसीना ने अपने Ex को लगाया गले, हंसी-मजाक में बिताया समय

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां, जिनमें शाहरुख खान, करण जौहर और करीना कपूर खान शामिल हैं, IIFA 2025 अवॉर्ड्स के लिए जयपुर पहुंच चुकी हैं। अवॉर्ड समारोह से पहले एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां बी-टाउन के चर्चित एक्स कपल करीना कपूर और शाहिद कपूर का आमना-सामना हुआ। इस मुलाकात में जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को चौंका दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करीना और शाहिद एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले और गले लगाकर बातचीत करते नजर आए। ‘जब वी मेट’ में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले इन दोनों सितारों को एक बार फिर साथ देखकर फैंस भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, “अद्भुत! दोनों अब परिपक्व तरीके से व्यवहार कर रहे हैं।” तो वहीं, दूसरे ने लिखा, “ये किसी चमत्कार से कम नहीं!” कई लोग उनकी मुलाकात को देखकर पुरानी यादों में खो गए और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी की तारीफ करने लगे।

इस खास मौके पर करण जौहर और कार्तिक आर्यन भी स्टेज पर मौजूद थे। करीना और शाहिद ने न केवल गले मिलकर पुराने गिले-शिकवे भुलाने का संकेत दिया, बल्कि एक-दूसरे से हंसते हुए बातचीत भी की। इसके बाद करीना को करण जौहर को गले लगाते हुए भी देखा गया।

गौरतलब है कि करीना और शाहिद का ब्रेकअप फिल्म ‘जब वी मेट’ की रिलीज से पहले हो गया था। करीना ने एक पुराने इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि शाहिद ने ही उन्हें ‘गीत’ का किरदार निभाने के लिए प्रेरित किया था, जो उनके करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक बन गई। हालांकि, अलग होने के बाद दोनों ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में साथ काम किया था, लेकिन इस फिल्म में उनके बीच कोई सीन नहीं था।

आज करीना कपूर सैफ अली खान की पत्नी हैं और शाहिद कपूर मीरा राजपूत के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। बावजूद इसके, IIFA 2025 में उनकी यह मुलाकात फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

Share This
अगला लेख → क्या शुभमन गिल की दीवानी हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस? स्टेडियम म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun