मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IND vs PAK: प्रवीण कुमार बोले– “युद्ध और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते”, कप्तान होता तो नहीं मिलाता हाथ

IND vs PAK: प्रवीण कुमार बोले– “युद्ध और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते”, कप्तान होता तो नहीं मिलाता हाथ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले को लेकर बेबाक और स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि खेल से पहले देश आता है और अगर वह भारतीय टीम के कप्तान होते तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाते। उनका कहना था कि जब पाकिस्तान की ओर से भारत के सैनिकों और आम लोगों पर हमले होते हैं, तो ऐसे में औपचारिकता निभाने का कोई मतलब नहीं बनता।

प्रवीण कुमार ने कहा कि 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देश में भावनाएं जुड़ी होती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि युद्ध और खेल एक साथ नहीं चल सकते। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे मजबूत दावेदार हैं।

भारतीय टीम पर बात करते हुए उन्होंने कोच गौतम गंभीर द्वारा किए गए बदलावों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बदलाव टीम के लिए जरूरी होते हैं और हर फैसला तुरंत नतीजे नहीं देता, लेकिन लंबे समय में टीम को फायदा होता है। उनका मानना है कि भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम इतना मजबूत है कि वह किसी भी टीम के गेंदबाजों की रणनीति बिगाड़ सकता है।

सेमीफाइनल की संभावनाओं पर बोलते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ऐसी टीमें हैं जो अंतिम चार में जगह बना सकती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऑस्ट्रेलिया को कभी हल्के में नहीं लिया जा सकता।

ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन अभिषेक का बल्ला चल गया, मैच पूरी तरह एकतरफा हो सकता है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड भी इसी तरह के खतरनाक बल्लेबाज हैं। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें मौका जरूर मिलेगा और जब भी वह खेलेंगे, अपनी छाप छोड़ेंगे।

अपने करियर को याद करते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि वह पहले बल्लेबाज थे, लेकिन आंख में चोट लगने के बाद उन्होंने गेंदबाजी पर ध्यान देना शुरू किया। प्लास्टिक बॉल से अभ्यास करते हुए उन्होंने इनस्विंग और आउटस्विंग की कला सीखी। गुस्से को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें झूठ और अपने साथी खिलाड़ियों के अपमान पर सबसे ज्यादा गुस्सा आता है।

भारतीय क्रिकेटरों में पसंदीदा खिलाड़ियों के सवाल पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। खासतौर पर रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि रोहित की सबसे अच्छी बात यह है कि वह जो कहना होता है, सामने कह देते हैं।

स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उनका यह बेबाक बयान भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक बार फिर देशभक्ति और खेल भावना पर बहस को तेज कर रहा है।

Share This
अगला लेख → ‘भाषा आंदोलन बीमारी है’ बयान पर बवाल, मोहन भागवत पर बरसे राज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun