मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

IPL 2025: लखनऊ पर शानदार जीत के साथ RCB ने किया क्वालिफायर-1 में प्रवेश, अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली का फ्लाइंग किश मोमेंट वायरल

IPL 2025: लखनऊ पर शानदार जीत के साथ RCB ने किया क्वालिफायर-1 में प्रवेश, अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली का फ्लाइंग किश मोमेंट वायरल

LUCKNOW – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर क्वालिफायर-1 में अपनी जगह पक्की कर ली। लीग स्टेज में RCB ने 14 में से 9 मुकाबले जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के दौरान टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं।

सीजन के शुरुआती मैचों में अनुष्का की मौजूदगी नजर नहीं आई थी, लेकिन जैसे ही आईपीएल दोबारा शुरू हुआ, वह कोहली के साथ नजर आने लगीं। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अनुष्का के साथ वृंदावन और फिर अयोध्या दर्शन के लिए भी गए थे। लखनऊ में खेले गए RCB के दोनों मुकाबलों में अनुष्का ने स्टेडियम पहुंचकर टीम का उत्साह बढ़ाया।

मैच के बाद विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा की तरफ मुस्कुराते हुए ‘फ्लाइंग किस’ भेजा, जिसका जवाब अनुष्का ने भी प्यार भरे इशारे से दिया। यह रोमांटिक पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोहली अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए। जीत के बाद वह मस्ती के मूड में सीढ़ियों से उतरते दिखे, जिसे देखकर अनुष्का भी हँसे बिना नहीं रह सकीं। लीग स्टेज में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही RCB को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

इस शानदार जीत और कोहली-अनुष्का के प्यारे लम्हे ने फैंस के दिल जीत लिए हैं।

Share This
अगला लेख → पूर्व PM इमरान खान ने भारत को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोले - 'म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun