JEE Main के सिलेबस में बदलाव, ये सारें टॉपिक हटाए गए
जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। एनटीए ने फिजिक्स से 8 और केमिस्ट्री से 9 विषय हटा दिए हैं। वहीं, मैथ से कुछ टॉपिक भी हटा दिए गए हैं.इनमें लीनियर इक्वेशन, बर्नोली ट्रायल्स, बायनोमियल को-एफिशिएंट, बायेनोमियल डिस्ट्रिब्यूशन, स्केलर व वेक्टर ट्रिपल प्रोडक्ट सहित विभिन्न टॉपिक्स हटाए गए हैं।
बता दें कि केमिस्ट्री से हटाए गए 9 विषय अभी भी जेईई एडवांस के सिलेबस में शामिल हैं, उन्हें यहां से हटाया नहीं गया है। इसलिए जेईई मेन्स के बाद जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार एडवांस्ड की तैयारी के दौरान मेन्स से हटाए गए विषयों का अध्ययन करेंगे।
बता दें कि जेईई मेन्स और एडवांस्ड के लिए फिजिक्स का सिलेबस लगभग समान है। इस तरह छात्रों के लिए एनआईटी में दाखिला लेना तो आसान हो गया है, लेकिन आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफल होना मुश्किल है।