मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Jhansi : लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के NICU में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की झुलसकर मौत

Jhansi : लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के NICU में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की झुलसकर मौत

झांसी के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 39 बच्चों को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि वार्ड में कुल 50 बच्चे भर्ती थे। हादसे के बाद बचाए गए कई बच्चों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आग लगने का कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के समय फायर अलार्म ने काम नहीं किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने त्रिस्तरीय जांच का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम मामले की अलग-अलग जांच करेंगी।

घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मौके का दौरा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

आग के फैलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।

सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This
अगला लेख → UP के बिजनौर में भीषण हादसा , दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun