मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

Jhansi  : समूह कंपनियों के कर्ज़ से परेशान दुकानदार ने की आत्महत्या , मौत

Jhansi  : समूह कंपनियों के कर्ज़ से परेशान दुकानदार ने की आत्महत्या , मौत

सोमवार की रात समथर कस्बे में एक निजी समूह कंपनियों के कर्ज तले दबे सैलून के मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक को मोंठ सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसने अपनी पत्नी के नाम पर कई कंपनियों से लोन लिया था, लेकिन वह किश्तें चुकाने में असमर्थ था। इन कंपनियों के एजेंट लगातार कर्ज की वसूली के लिए उस पर दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

समथर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संतराम सविता (45) पुत्र रामस्वरूप अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए हेयर कटिंग सैलून चलाता था। उसने अपनी पत्नी के नाम पर कई निजी समूह कंपनियों से कर्ज लिया था, लेकिन किश्तें समय पर नहीं चुका पाने के कारण वह कर्ज के दबाव में आ गया था। सोमवार रात करीब 8 बजे जब संतराम अकेला था, उसके पुत्र राजा दुकान पर था और पत्नी मायके गई हुई थी, तब उसने अपने घर की दूसरी मंजिल पर साड़ी से फांसी का फंदा बना लिया। परिजनों ने घर आकर देखा और उसे फांसी से उतारने की कोशिश की, फिर पुलिस को सूचित किया।

स्थानीय पुलिस और मोहल्ले वालों की मदद से उसे मोंठ सीएचसी लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संतराम का 19 वर्षीय पुत्र राजा दुकान में उसकी मदद करता था, जबकि उसकी बेटी शालू की शादी हो चुकी है। कुछ दिन पहले उसके साले की बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। संतराम के माता-पिता पहले ही चल बसे थे। इस तरह का दूसरा मामला भी समथर क्षेत्र के ग्राम बसोबई में हुआ था, जहां एक व्यक्ति ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली थी। संतराम के घर में ही कर्ज वसूली के लिए समूह की बैठकें होती थीं और एजेंट वहां आकर कर्ज की किश्तों की वसूली करते थे।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → राजस्थान में क्रिप्टोकरेंसी खाते पर आईटी ने की छापेमारी, 9.6…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun