मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Kaiserganj : शरदकालीन गन्ना बुवाई के उद्देश्य से पारले मिल ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया

Kaiserganj : शरदकालीन गन्ना बुवाई के उद्देश्य से पारले मिल ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया

बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में स्थित पारले चीनी मिल द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज ग्राम चुल्हमा में एक महत्वपूर्ण किसान गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों गन्ना किसान शामिल हुए।

गोष्ठी में पारले चीनी मिल के उप मुख्य प्रबंधक, वहाजुद्दीन ने किसानों को गन्ने की अधिक उपज प्राप्त करने के लिए कई तकनीकी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि यदि गन्ने की बुवाई के दौरान लाइन से लाइन की दूरी 4 फीट और एक सेट से दूसरे सेट की दूरी 4 इंच रखी जाए, तो इससे गन्ने की पैदावार में वृद्धि होगी। साथ ही, उप मुख्य प्रबंधक ने किसानों से अपील की कि वे सीओ-0238 प्रजाति की बुवाई से बचें, क्योंकि इस प्रजाति में लाल सड़न रोग जैसी गंभीर बीमारी फैल चुकी है। इसके बजाय, उन्होंने किसानों को 15023, 0118, 14201, 13235 और 16202 जैसी उच्च उपज देने वाली गन्ना प्रजातियों को अपनाने की सलाह दी। जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए को.लख. 94184 और 98014 प्रजातियां अधिक उपयुक्त बताई गईं।

गोष्ठी में बीज और भूमि उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। वहाजुद्दीन ने बताया कि इन गन्ना प्रजातियों के बीज मिल क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, और किसान अपने गन्ना सुपरवाइजर से संपर्क कर इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, भूमि उपचार के लिए ट्राइकोडर्मा और बीज शोधन के लिए हेक्जास्टाप के प्रयोग को अनिवार्य बताया। उन्होंने मृदा की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक खादों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया और किसानों को पारले मिल में स्थापित निशुल्क लैब में अपनी मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें : सी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun