मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में कर्ण शर्मा सबसे महंगे, शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मिनी नीलामी में कर्ण शर्मा 23 लाख रुपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने। स्पीड हंट से उभरे शुभम गौतम को नोएडा किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा। देर रात तक 250 से अधिक खिलाड़ियों की नीलामी जारी रही।

यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में कर्ण शर्मा सबसे महंगे, शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली

आगरा, 24 जुलाई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मिनी नीलामी शुक्रवार को आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की मौजूदगी में हुई इस नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी और शुरुआती दौर में कई बड़े नामों को फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी टीम में शामिल किया।

नीलामी के पहले चरण में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और आईपीएल स्टार कर्ण शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कानपुर सुपरस्टार्स (KSS) ने पांच लाख रुपये के बेस प्राइस वाले कर्ण शर्मा को 23 लाख रुपये में खरीदा।

यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में कर्ण शर्मा सबसे महंगे, शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली

दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बुलंदशहर के तेज गेंदबाज शुभम गौतम रहे। यूपीसीए के स्पीड हंट कार्यक्रम से उभरे शुभम का बेस प्राइस मात्र 2.50 लाख रुपये था, लेकिन नोएडा किंग्स (NK) ने उन पर भरोसा जताते हुए 21.50 लाख रुपये की बोली लगाई।

गौर गोरखपुर लायंस (GGL) ने मेरठ के बल्लेबाज शिवम चौधरी को 21 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं काशी रुद्रास (KR) ने मोहम्मद शारिम को 17.50 लाख रुपये में खरीदा, जबकि नोएडा किंग्स (NK) ने ऑलराउंडर शिवा सिंह को भी 17.50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

अन्य प्रमुख खरीद में लखनऊ फाल्कन्स (LF) ने समीर चौधरी को 11.75 लाख रुपये, नोएडा किंग्स (NK) ने शोएब सिद्दीकी को 11.25 लाख रुपये, जबकि कानपुर सुपरस्टार्स (KSS) ने यशोवर्धन सिंह को 6.60 लाख रुपये में खरीदा।

इसके अलावा काशी रुद्रास (KR) ने विजय यादव को 5.20 लाख रुपये में अनुबंधित किया। नोएडा किंग्स (NK) ने अंचित यादव, मेरठ मावेरिक्स (MM) ने करण चौधरी और कुणाल यादव, जबकि काशी रुद्रास (KR) ने वैभव चौधरी को उनके 5 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया।

3.50 लाख रुपये के बेस प्राइस वर्ग में कानपुर सुपरस्टार्स (KSS) ने मोहम्मद अमान और शिवम बंसल, नोएडा किंग्स (NK) ने शौर्य सिंह और रजत संसेरवाल, जबकि लखनऊ फाल्कन्स (LF) ने कार्तिकेय सिंह को खरीदा। वहीं 2.50 लाख रुपये के बेस प्राइस वर्ग में कानपुर सुपरस्टार्स (KSS) ने अजय कुमार और लखनऊ फाल्कन्स (LF) ने कृष्ण कुमार सरोज को अपनी टीम में शामिल किया।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच उपलब्ध कराना है।

देर रात तक जारी इस मिनी ऑक्शन में 250 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी। नीलामी का संचालन प्रसिद्ध ऑक्शनर अंगद बेदी ने किया। कार्यक्रम में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, मीडिया चेयरमैन मोहम्मद फहीम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अगला लेख → पेपर लीक विवाद: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun