मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

LPG संकट के बीच भारत को राहत, 54 हजार टन गैस लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जहाज

LPG संकट के बीच भारत को राहत, 54 हजार टन गैस लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जहाज

ईरान–इजराइल युद्ध के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से समुद्री रास्ते में फंसा एलपीजी से भरा भारतीय जहाज शिवालिक अब सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज में करीब 54 हजार टन एलपीजी लदी हुई है, जिससे देश में रसोई गैस की कमी को काफी हद तक दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को बंद कर दिया था। इसके चलते तेल और एलपीजी से भरे कई जहाज समुद्र में ही फंस गए थे, जिससे भारत समेत कई देशों में गैस आपूर्ति प्रभावित होने लगी। भारत में भी कई राज्यों में रसोई गैस की कमी देखने को मिली और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं।

इस संकट के बीच भारत सरकार ने कूटनीतिक स्तर पर पहल की। भारतीय विदेश मंत्रालय और ईरान के विदेश मंत्रालय के बीच बातचीत के बाद भारत के दो जहाजों को होर्मुज मार्ग से निकलने की अनुमति दी गई। इसके बाद एलपीजी से लदा जहाज शिवालिक भारत पहुंच गया, जबकि दूसरा जहाज नंदा भी जल्द ही भारत पहुंचने की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में गैस की कमी के कारण लोगों को सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा था। कई जगहों पर होटल और ढाबे बंद होने की खबरें भी सामने आईं, जबकि कुछ स्थानों पर गैस वितरण को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। हालात को देखते हुए कई जगहों पर गैस वितरण केंद्रों के बाहर पुलिस की तैनाती तक करनी पड़ी।

इसी बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने भी कहा था कि भारत और ईरान दोस्त देश हैं और दोनों के हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया था कि ईरान भारत के साथ हमेशा दोस्ताना रवैया बनाए रखेगा। इसके बाद ही भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की अनुमति दी गई।

अब एलपीजी से भरे जहाज शिवालिक के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने और दूसरे जहाज नंदा के जल्द आने की उम्मीद के साथ माना जा रहा है कि देश में रसोई गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य हो सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।

Share This
अगला लेख → 4 साल में पूरी हुईं सभी गारंटी, CM भगवंत मान का बड़ा दावा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun