मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : एटीएम धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 24 हजार रुपये और 39 एटीएम कार्ड जब्त

Lucknow : एटीएम धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 24 हजार रुपये और 39 एटीएम कार्ड जब्त

लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एटीएम मशीनों में हेरफेर कर लोगों के पैसे चुराने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डीसीपी (पूर्वी) के निर्देशन में क्राइम और सर्विलांस टीम ने मिलकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 39 एटीएम कार्ड, 24,000 रुपये नकद, 11 प्लास्टिक पट्टियां, एक ब्लेड, और एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP72BJ1362) बरामद हुई।

यह मामला 23 अक्टूबर 2024 को सामने आया, जब आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर गौरव महेंद्र ने विभूतिखंड थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों द्वारा निकाली जा रही रकम को बाधित कर चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिर की सूचना के आधार पर 20 दिसंबर 2024 को सहारा रेलवे ट्रैक के पास से पांच अभियुक्तों – जितेंद्र बहादुर सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अजय कुमार यादव, मोहम्मद सैफ, और हिमांशु सिंह को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एटीएम मशीनों में प्लास्टिक की पट्टी लगाकर पैसे निकालने की प्रक्रिया को बाधित कर देते थे। जब ग्राहक पैसे न निकलने पर परेशान होकर चले जाते, तब ये पट्टी हटा कर चोरी कर लेते थे।

इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, और पहले भी उनके खिलाफ साइबर अपराध, धोखाधड़ी, और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। डीसीपी (पूर्वी) की देखरेख में विभूतिखंड थाना और क्राइम/सर्विलांस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें उ.नि. अमरीश कुमार, सतीश कुमार, शिवम कुमार, राजेश शर्मा और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Share This
अगला लेख → रोज़ रात को तेज पत्ते जलाने से होते हैं ये 5 शानदार फायदे , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun