मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : ज्वैलरी शॉप से 70 लाख की चोरी का खुलासा, एक महिला गिरफ्तार

Lucknow : ज्वैलरी शॉप से 70 लाख की चोरी का खुलासा, एक महिला गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में 9 फरवरी को एक ज्वैलरी शॉप में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग 70 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद की गई है।

डीसीपी पश्चिम की टीम ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि गोरखपुर निवासी अफसरी नामक महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 629.6 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि 9 फरवरी को कृष्णा रस्तोगी नामक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने अपनी ज्वैलरी शॉप से कीमती गहने चोरी होने की बात कही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को चोरी में एक महिला के शामिल होने की जानकारी मिली। सुरागों के आधार पर पुलिस ने गहन छानबीन की और आखिरकार अफसरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पेशेवर चोर है और पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही है।

फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति भी शामिल था।

Share This
अगला लेख → इस मौसम में कच्चे पपीते का जूस पीकर बनाएं शरीर को मजबूत, सेह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun