Lucknow : डायल 112 सेवा में महिला संविदा कर्मियों के बवाल के बाद एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटाया गया
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है. 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. डायल 112 सेवा में महिला संविदाकर्मियों के बवाल के बाद एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटा दिया गया है. उन्हें पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. वहीं, डायल 112 की जिम्मेदारी नीरा रावत को सौंपी गई है। वहीं, डीजी सहकारिता आनंद कुमार का कद एक बार फिर बढ़ गया है. उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग का डीजी बनाया गया है.
डायल 112 में तैनात महिला कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी है
बता दें कि डायल 112 में तैनात महिला कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी है. महिलाओं ने अधिकारियों पर गलत काम करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि महिला कर्मियों को बाहर करने की कोशिश की जा रही है. पीएसी 47वीं बटालियन से महिलाओं को बाहर रखा गया। रात के समय पीएसी परिसर में महिला कर्मी भी मौजूद रहीं। महिलाएं कल सुबह से ही पीएसी परिसर में प्रदर्शन कर रही थीं. उनका कहना है कि वेतन बढ़ोतरी और कुछ सुविधाएं देने के बजाय अधिकारी उनकी बातें सुनने और मानने को तैयार नहीं हैं. अधिकारियों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा और बुरे परिणाम भुगतने होंगे। महिला कर्मचारी पिछले 7 वर्षों से हेल्पलाइन नंबर 112 में काम कर रही हैं।