मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : दोस्तो के साथ पार्टी में गई BBD की छात्रा की हत्या

Lucknow : दोस्तो के साथ पार्टी में गई BBD की छात्रा की हत्या

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में चिनहट इलाके में स्थित एक घर में बुधवार देर रात एक घर में बीबीडी छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने ठेकेदार दोस्त के साथ देर रात दयाल रेजीडेंसी आई थी। जहां पहले से ही कुछ लड़के शराब पी रहे थे। इसी बीच करीब 3:30 बजे छात्रा निष्ठा त्रिपाठी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हरदोई निवासी छात्रा निष्ठा की चार माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए बलिया के रहने वाले आदित्य देव पाठक से दोस्ती हुई थी। उसके बाद ही छात्रा बीबीडी हॉस्टल से पारस नाथ सिटी के एक घर में रहने लगी थी ।

पुलिस के मुताबिक, पारस नाथ सिटी कालोनी में रहने वही निष्ठा बुधवार को बीबीडी कॉलेज में आयोजित हुए गणेश उत्सव से बलिया निवासी अपने दोस्त आदित्य देव पाठक के दयाल रेजीडेंसी स्थित किराए के मकान पर पहुंची थी। इस मकान में पहले से ही कुछ अन्य युवक पार्टी कर रहे थे। 2 बजे तक चली दारू पार्टी के बाद कुछ युवक चले गए। घर में आदित्य देव, निष्ठा व एक अन्य युवक रूक गए। करीब 3:30 बजे निष्ठा को गोली लग गई। आदित्य और उसका साथी छात्रा को लोहिया अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नशे में अवैध पिस्टल से छात्रा को मारी गोली

वहीं छात्रा के पिता संतोष त्रिपाठी के मुताबिक, उनकी बेटी को धोखे से गोली नहीं लगी, उसे जानबूझ कर कॉलेज से उठा कर घर ले जाकर हत्या की गई है। उन्होंने सवाल उठाए है कि जिस 32 बोर के पिस्टल छात्रा की हत्या हुई है वह उन लड़कों के पास कैसे पहुंची। इससे साफ है कि वह क्रिमिनल माइंडेड है, जिन्होंने मेरी बेटी को किसी गलत इरादे से मार डाला। पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए। एडीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने जिस पिस्टल से छात्रा को मौत हुई है वह अवैध थी। फिलहाल आदित्य देव पाठक और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आदित्य को गिरफ्तारी भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किन परिस्थितियों में चली है।

Share This
अगला लेख → Punjab News : बीजेपी के पूर्व विधायक अरुण नारंग नें ज्वाइन क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun