मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : विकास नगर में सड़क धंसने से मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल

Lucknow : विकास नगर में सड़क धंसने से मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल

लखनऊ : प्रदेश सरकार जहां सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रयासरत है, वहीं राजधानी लखनऊ में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति लगातार चर्चा में है। ताजा मामला विकास नगर इलाके का है, जहां सोमवार सुबह एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई। यह घटना विकास नगर के सेक्टर-6 में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सामने हुई, जहां सड़क करीब 20 फीट तक धंस गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोग और दुकानदार बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए और हालात का जायजा लिया।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना हुई है। इससे पहले भी इस सड़क पर कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन घटनाओं के पीछे सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही और कमजोर आधारभूत संरचना मुख्य कारण हैं। उनका आरोप है कि बार-बार सड़क धंसने की घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

फिलहाल सड़क धंसने के कारणों की जांच जारी है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़कों की मरम्मत और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Share This
अगला लेख → Delhi : शहर की हवा बेहद खराब, प्रदूषण का स्तर 421 तक पहुंचा,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun