मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : शराबबंदी संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक, 23 फरवरी के कार्यक्रम की तैयारी शुरू

Lucknow : शराबबंदी संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक, 23 फरवरी के कार्यक्रम की तैयारी शुरू

लखनऊ : शराबबंदी संघर्ष समिति के कार्यालय, 114, इंसाफ नगर, इंदिरा नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन द्वारा 23 फरवरी 2025 को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.सी. कुरील और समाजसेवी मुर्तजा अली ने की।

बैठक में आगामी कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। तय हुआ कि “सामाजिक परिवर्तन और संविधान पर चर्चा” विषयक यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र, हुसैनाबाद, रूमी दरवाज़े के पास आयोजित किया जाएगा। इसे प्रभावी और सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर योजना बनाई गई।

बैठक में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार जुबेर अहमद, पूर्व जज अजय रवि, समाजसेवी मोहम्मद उस्मान अंसारी, शमशेर गाजीपुरी, जगदीश, हलीमा अजीम, मोहम्मद कैफ, फहद हसन, खुर्शीद अली और शाहिद अली शामिल थे।

सभी उपस्थितजनों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संविधान के महत्व पर चर्चा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun