मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

लखनऊ के सुयश अवस्थी भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान, निहाल सिंह भी टीम में

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। लखनऊ के हैंडबॉल खिलाड़ी सुयश अवस्थी को चीन के चुझोउ शहर में आयोजित 19वीं एशियन पुरुष जूनियर (अंडर-21) हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय पुरुष जूनियर टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में लखनऊ के ही निहाल सिंह को भी जगह मिली है। भारतीय टीम 13 जुलाई की रात को कोलकाता […]

लखनऊ के सुयश अवस्थी भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान, निहाल सिंह भी टीम में
लखनऊ, 13 जुलाई 2026। लखनऊ के हैंडबॉल खिलाड़ी सुयश अवस्थी को चीन के चुझोउ शहर में आयोजित 19वीं एशियन पुरुष जूनियर (अंडर-21) हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय पुरुष जूनियर टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में लखनऊ के ही निहाल सिंह को भी जगह मिली है।
भारतीय टीम 13 जुलाई की रात को कोलकाता से चीन के लिए रवाना होगी। सुयश अवस्थी और निहाल सिंह वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कोच मो.तौहीद (राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। भारतीय टीम चुझोउ (चीन) में 15 से 26 जुलाई, 2026 तक आयोजित चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगी।
सुयश अवस्थी पिछले चार साल से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे है। वह वर्ष 2024 में जयपुर  में आयोजित  आईएचएफ यूथ व जूनियर पुरुष ट्रॉफी  (ज़ोन 2 एशिया चैंपियनशिप) में स्वर्ण विजेता भारतीय यूथ टीम के सदस्य रहे थे। इसके अलावा वह साल 2025 में लखनऊ में हुई आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज – एशिया) में रजत विजेता भारतीय यूथ टीम का भी हिस्सा थे।
सुयश ने वर्ष 2025 में आयोजित 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से रजत पदक जीता था। इस चैंपियनिप में निहाल सिंह भी उत्तर प्रदेश की रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रहे थे।
सुयश अवस्थी और निहाल सिंह के भारतीय टीम में चयन तथा सुयश को कप्तान बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अलका दास, महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय व कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की।
Share This
अगला लेख → राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में शामिल ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,599 +833 (+1.09%)
निफ्टी 24,228 +243 (+1.01%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun