मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Mathura : ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

Mathura : ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला के क्षत-विक्षत शव को एकत्र कर मोर्चरी भिजवा दिया।

घटना महाविद्या कॉलोनी के सेक्टर-एफ में 80 फुटा रोड पर हुई, जहां एक मकान में दोपहर करीब 12 बजे अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस धमाके में घर में मौजूद संजना की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि लोगों को लगा जैसे बम फट गया हो। विस्फोट के कारण महिला का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिसके बाद पुलिस को शव के टुकड़ों को इकट्ठा करना पड़ा। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के कारण ये रास्ते रहेंगे बं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun