मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Meerut : स्वीमिंग पूल पर नहाने गए युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

Meerut : स्वीमिंग पूल पर नहाने गए युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

मेरठ जिले के लोहियानगर क्षेत्र में स्विमिंग पूल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी से स्विमिंग पूल में भगदड़ मच गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक नौचंदी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज थे. घटना के समय युवक स्वीमिंग पूल पर नहाने आया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

मंगलवार रात हुई इस घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बुधवार को बताया कि मृतक युवक का नाम अरशद (30) है. जैदी फार्म निवासी अरशद नौचंदी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 18 मुकदमे दर्ज थे। लोहियानगर इलाके में स्विमिंग पूल में नहाते समय अरशद की बिलाल नाम के युवक से किसी बात पर बहस हो गई. विवाद के चलते बिलाल ने गोली चला दी, जिससे अरशद की मौके पर ही मौत हो गई.

Share This
अगला लेख → सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, अबकी बार PDA सरकार, अखिले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun