MP के राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल जी टंडन का निधन
लखनऊ – मध्य प्रदेश के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाला जी टंडन का आज सुबह निधन हो गया वे 85 वर्ष के थे ,पिछले 11 जून से मेदांता अस्पताल में थे भर्ती,मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया की मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई मौत.
लाल जी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 को लालजी टंडन को लखनऊ में हुआ था. वह शुरुआत से ही संघ से जुड़े रहे है उन्होंने स्नातक तक पढ़ाई की है. इसके बाद साल 1958 में लालजी की शादी कृष्णा टंडन से हुई संघ से जुड़ने के दौरान ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से इनकी मुलाकात हुई थी. लालजी शुरूआत से ही अटल जी के करीबी रहे हैं.
राजनितिक जीवन की शरुवात 1960 में हुई टंडन जी दो बार पार्षद चुने गए और दो बार विधानपरिषद के सदस्य भी रहे लालजी टंडन साल 1996 से 2009 तक लगातार 3 बार चुनाव जीतकर विधानसभा जा चुके हैं. साल 2009 में लालजी टंडन ने लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था.
बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा के साथ सरकार बनी तो उन्होंने 22 अगस्त 2002 को भाजपा नेता लालजी टंडन को अपना भाई बनाया और उन्हें चांदी की राखी बांधी थी.