मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

NMC ने देश के सभी राज्यों के लिए MBBS सीटों की जानकारी साझा की, जानें कौन सा राज्य है आगे

NMC ने देश के सभी राज्यों के लिए MBBS सीटों की जानकारी साझा की, जानें कौन सा राज्य है आगे

हर साल लाखों छात्र NEET UG परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन उनमें से केवल करीब एक लाख उम्मीदवारों को ही MBBS सीट मिल पाती है, क्योंकि देश में मेडिकल सीटों की संख्या सीमित है। इसी को ध्यान में रखते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए MBBS और PG कोर्स की सीटों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की है। साथ ही कॉलेजों को अपनी सीटों की संख्या की पुष्टि करने और अगर कोई त्रुटि हो, तो 15 दिन के भीतर रिपोर्ट करने का निर्देश भी दिया गया है।

देश में कुल कितनी MBBS सीटें हैं?

एनएमसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, भारत में इस समय कुल 780 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें MBBS की कुल 1,18,190 सीटें मौजूद हैं। सबसे ज्यादा MBBS सीटें कर्नाटक राज्य में हैं — कुल 12,545 सीटें। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 12,415, तमिलनाडु में 12,050, महाराष्ट्र में 11,846, तेलंगाना में 9,040, गुजरात में 7,250, आंध्र प्रदेश में 6,785, राजस्थान में 6,476, पश्चिम बंगाल में 5,676, मध्य प्रदेश में 5,200, केरल में 4,905, बिहार में 2,995, ओडिशा में 2,725, छत्तीसगढ़ में 2,255, हरियाणा में 2,185 MBBS सीटें हैं। अन्य राज्यों में जैसे पंजाब में 1,850, पुडुचेरी में 1,830, असम में 1,650, दिल्ली में 1,497, और उत्तराखंड में 1,400 सीटें उपलब्ध हैं।

किस राज्य में कितने मेडिकल कॉलेज हैं?

एनएमसी के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में हैं, जहां कुल 86 कॉलेज मौजूद हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 80तमिलनाडु में 77कर्नाटक में 73, और तेलंगाना में 65 मेडिकल कॉलेज हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान में 43, गुजरात में 41, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 38-38, केरल में 34, मध्य प्रदेश में 31, बिहार में 22, ओडिशा में 19, छत्तीसगढ़ में 16, हरियाणा में 13, असम और पंजाब में 13-13, दिल्ली और उत्तराखंड में 10-10, झारखंड और पुडुचेरी में 9-9 मेडिकल कॉलेज हैं।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 8मणिपुर में 4त्रिपुरा में 3मेघालय में 2, और सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, गोवा, दादरा-नागर हवेली में 1-1 मेडिकल कॉलेज हैं।

Share This
अगला लेख → फर्जी वेबसाइट से निकाली भर्ती, 15 हजार बेरोजगारों को लगाया च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun