मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘हाथ मिला लो बाद में रोना नहीं’ अखिलेश को ओवैसी का ऑफर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा को हराने के लिए गठबंधन का खुला प्रस्ताव दिया है। ओवैसी ने कहा कि अभी हाथ मिला लो, बाद में चुनाव परिणाम आने पर रोना मत। वहीं बीजेपी ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए “भाईजान कोलैबोरेशन” करार दिया।

‘हाथ मिला लो बाद में रोना नहीं’ अखिलेश को ओवैसी का ऑफर

मुरादाबाद, 26 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को सार्वजनिक मंच से गठबंधन का प्रस्ताव देते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए साथ लड़ने को तैयार है।

मुरादाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “मजलिस नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाए। मैं हाथ मिलाने को तैयार हूं, गठबंधन करने को तैयार हूं। आज बात कर लो, चुनाव खत्म होने के बाद रोना मत। अगर आपको लगता है कि ओवैसी चुनाव लड़ता है तो आपका नुकसान होता है, तो आइए साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं।”

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि अधिकार और न्याय की है। ओवैसी ने मुस्लिम नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि अब बराबरी की हिस्सेदारी का समय है और समुदाय को केवल समर्थन देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

ओवैसी ने अपने बिहार के अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को भी गठबंधन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन गठबंधन नहीं हुआ। इसके बाद AIMIM ने अकेले चुनाव लड़ते हुए सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी।

पिछले कुछ समय से ओवैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रोहिलखंड क्षेत्र में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी को विपक्ष द्वारा “वोट काटने वाली पार्टी” कहे जाने का जवाब देने के लिए ही उन्होंने सपा के सामने गठबंधन का खुला प्रस्ताव रखा है।

ओवैसी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करार देते हुए कहा कि यह “भाईजान कोलैबोरेशन” की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहा है।

हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि 2027 के चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच इस प्रस्ताव को लेकर क्या रुख अपनाया जाता है।

Share This
अगला लेख → धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का श्रेय कांग्रेस को नहीं, छात्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun