मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

PAK vs NZ: भारत में इस चैनल पर देखें दूसरा T20 मैच, जानें समय और दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

PAK vs NZ: भारत में इस चैनल पर देखें दूसरा T20 मैच, जानें समय और दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही पूरी तरह नाकाम रहे। अब दोनों टीमें 18 मार्च को डुनेडिन में होने वाले दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की कोशिश होगी कि जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी की जाए।

भारत में कहां देखें दूसरा टी20 मैच?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 6:15 बजे होगा, जबकि मुकाबला 6:45 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शक इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, सोनीलिव ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, जिसे देखने के लिए फैंस को अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा।

पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों

इस टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है, जिनमें बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस कारण सलमान अली आगा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल संभाल रहे हैं। पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद कमजोर साबित हुई और पूरी टीम मात्र 91 रनों पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।

दोनों टीमों का स्क्वाड

पाकिस्तान टीम:
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, ओमैर यूसुफ, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, सुफियान मुकीम

न्यूजीलैंड टीम:
टिम सीफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स, विलियम ओ’रूर्के

Share This
अगला लेख → कटरा में ओरी ने मचाया बवाल, 8 लोगों के खिलाफ FIR , जानें पूर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun