मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

PFI के दोनो सदस्य भेजे गए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

PFI के दोनो सदस्य भेजे गए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

लखनऊ- देश में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए आए केरल से आये दो लोगो को कल एसटीएफ की टीम ने राजधानी लखनऊ के कुकरेल इलाके से गिरफ्तार किया था। इन दोनों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक मिला था। ये दोनों बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से लखनऊ में थे। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी कड़ी में आज आतंकी बदरुद्दीन और फिरोज खान को 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट से मिल गई है।

देश में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के इरादे से केरल से आए पीएफआई के दो सदस्य राजधानी लखनऊ में कल देर शाम गिरफ्तार हो गए थे। जिसके बाद एडीजी एलओ प्रशांत कुमार के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह पूरी जानकारी दी गई। बताया गया था कि यह दोनों आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से एक बहुत बड़ी साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना यूपी एसटीएफ को थी और लगातार यूपी एसटीएफ इन दोनों को ट्रैक करने का प्रयास कर रही थी। इसी कड़ी में यह दोनों कल राजधानी लखनऊ के कुकरेल क्षेत्र से गिरफ्तार हुए। इन दोनों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक प्राप्त हुआ था इसके अतिरिक्त इन दोनों के पास 16 एक्सप्लोसिव डिवाइस, एक पिस्टल व कारतूस, दो पेनड्राइव, 12 रेलवे टिकट, पैन कार्ड, एटीएम , डीएल, आधार कार्ड, बरामद किया गया है। एसटीएफ की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया था कि इन लोगों के निशाने पर आरएसएस और बीजेपी के कई बड़े नेता हैं। इन दोनों से सख्ती से एसटीएफ की तरफ से पूछताछ की गई

इन दोनों आतंकियों की आज राजधानी लखनऊ में एनआईए के लिंक कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए के लिंक कोर्ट में दोनों आरोपियों की रिमांड एप्लीकेशन मूव की गई थी। जहां पर इन दोनों आरोपियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद गजाली के कोर्ट में लाया गया। जहां पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद गजाली ने एटीएस को दोनों आरोपियों की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड का आदेश दिया है। यह रिमांड 18 फरवरी सुबह 9:00 बजे से 24 जनवरी शाम 4:00 बजे तक के लिए है।

Share This
अगला लेख → ललितपुर - युवक पर पुलिस की थर्ड डिग्री

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun