मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Pilibhit News : लापरवाही बना रही मासूम को कुपोषण का शिकार जाने पूरा मामला

Pilibhit News : लापरवाही बना रही मासूम को कुपोषण का शिकार जाने पूरा मामला

यूपी सरकार नौनिहालों को सेहतमंद रखने के लिए जहां करोड़ों रुपए खर्च कर रही तो वहीं पीलीभीत में नौनिहाल कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। वही मासूम के कुपोषण होने की खबर से स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया। वही आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चे के परिजनों के साथ उसे पीलीभीत एनआरसी लेकर पहुंची है।

दरअसल मामला जनपद पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र का है जहां के रामपुर बकैनिया गांव के रहने वाले रामसागर का बेटा शुभ बताया जा रहा है डेढ़ साल का हो जाने पर भी उसका वजन मात्र सेवन केजी यानी 7 किलो का है। वही आंगनवाड़ी का कहना है मासूम कुपोषित है जिसे जिले पर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। वही मासूम की मां बिटाना का कहना है उसे डॉक्टर ने बताया है उसका बच्चा कुपोषित है। वही मामले में विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है आयरन,फोलिक एसिड, प्रोटीन,विटामिन कार्बोहाइड्रेट,मिनरल्स और खानपान अच्छा न होने की कमी के चलते बच्चे कुपोषित हो जाते है। साथ ही चिकित्सकों का कहना है डेढ़ साल के बच्चे का लगभग 10 किलो से 12 किलो तक वजन होना चाहिए। नौनिहाल शुभ का वजन आखिर 7 किलो कैसे है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है आखिर किसकी कमी और लापरबाही से एक मासूम कुपोषण का शिकार हो गया। फिलहाल मासूम के परिजन आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ जिला मुख्यालय इलाज के लिए एन.आर.सी लेकर रवाना हुए है। वहीं सूत्रों की माने तो ब्लॉक क्षेत्र में कई बच्चे कुपोषण की चपेट में आ गए हैं।

Share This
अगला लेख → Etah News : मालिक की रकम हड़पने की  ड्राइवर और क्लीनर रच डाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun