मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Rajasthan : सुखदेव सिंह हत्याकांड के बाद राजस्थान में लगातार धरना प्रदर्शन ,कड़ी कार्रवाई की माँग

Rajasthan : सुखदेव सिंह हत्याकांड के बाद राजस्थान में लगातार धरना प्रदर्शन ,कड़ी कार्रवाई की माँग

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सुखदेव सिंह के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के सामने आठ मांगें रखी हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले पर मौखिक समझौता हो गया है. लेकिन परिवार वालों ने लिखित तौर पर यह कदम आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद पूरे राजस्थान में हंगामा मच गया. बुधवार दोपहर को प्रदर्शन हिंसक हो गया. इससे गुस्साई भीड़ ने उदयपुर में कलक्ट्रेट पर पथराव कर दिया. वहीं, जयपुर समेत पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी है. इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने डीजीपी और सीएस को तलब किया है. सुखपाल सिंह का शव जयपुर के मेट्रो मास हॉस्पिटल में रखा गया है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए वहां एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है.

गोगामेड़ी की श्यामनगर इलाके में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बंद के आह्वान को देखते हुए राजधानी जयपुर में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जाप्ता लगाया गया है. इसके साथ ही बाहरी जिलों से भी कुछ पुलिस अधिकारियों को आज जयपुर बुलाया गया है. जोधपुर से लेकर बूंदी तक लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां तक ​​कि सड़क पर टायर भी जलाए जा रहे हैं. डीजीपी उमेश मिश्रा और पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. मंगलवार देर रात मुख्य सचिव उषा शर्मा ने भी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. हत्याकांड के विरोध में जयपुर के अलावा अन्य जिलों में भी बंद का आह्वान किया गया है.

Share This
अगला लेख → Akshay Kumar, पान मसाला का नहीं करेंगे ऐड ,सोशल मीडिया में ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun