मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Ram Mandir : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 3 हजार VVIP को भेजा गया आमंत्रण

Ram Mandir : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 3 हजार VVIP को भेजा गया आमंत्रण

22 जनवरी को राम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा होगी. इसके लिए 7000 लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत 3 हजार वीवीआईपी के नाम हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी इस सूची में हैं। इसके अलावा देशभर से 4000 साधु-संतों को बुलाया जा रहा है.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सिनेमा जगत से कंगना रनौत, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और गायिका आशा भोंसले को आमंत्रित किया है। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा को भी निमंत्रण भेजा गया है. इसके अलावा मीडिया के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है.

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 50 देशों से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित करने का प्रयास है. आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 50 कारसेवकों के परिजनों को भी बुलाया गया है.

Share This
अगला लेख → चीन की रहस्यमयी बीमारी का भारत में दिखा प्रकोप ,दिल्ली में म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun