Renault ने दिया ग्राहकों को मौका,नहीं देना होगा GST जानिए कैसे ले सकेंगे फायदा
नई दिल्ली – ऑटोमोबाइल कंपनी Renault ने दिव्यांग ग्राहकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने बताया कि दिव्यांग ग्राहकों को खरीदारी पर बड़ी छूट मिलेगी यानी इन ग्राहकों को कोई भी वाहन खरीदने पर 18 प्रतिशत का कंसेशनल GST रेट में दिया जाएगा. इसके साथ ही इंटरनल कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जाएगा. कंपनी की इस सुविधा से ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी.
जानकारी के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस और मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज की ओर से मिलने वाले कंसेशनल GST रेट पर कस्टमर्स व्हीकल खरीद पाएंगे. ग्राहकों को कॉर्पोरेट डिस्काउंट सभी व्हीकल पर दिए जाएंगे. इसके अलावा जीएसटी वाली 18 फीसदी छूट का फायदा सब फोर-मीटर पेट्रोल व्हीकल पर मिलेगी. साथ ही इन व्हीकल की इंजन कैपेसिटी 1200cc से कम होनी चाहिए.
इसके अलावा फ्रेंच कारमेकर की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि सस्ते GST रेट के अलावा मिलने वाला एडिशनल डिस्काउंट देशभर में कंपनी सभी डिलर्स की ओर से दिया जा रहा है.
रेनॉ इंडिया कंपनी अपने सभी तरह के ग्राहकों को खास सुविधाएं और नया एक्सपीरियंस देना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘हमने एटिट्यूड और पॉजिटिविटी पर फोकस रखा है और अपनी कारों को ज्यादा एक्सेसबल बनाने के लिए अडिशनल डिस्काउंट्स भी दे रहे हैं. इसके अलावा इसमें सरकार की ओर से दी जाने वाली डिस्काउंट भी शामिल है.