Reventh Reddy ने ली तेलंगाना के सीएम पद की शपथ, सोनिया, राहुल भी समारोह में रहे मौजूद
कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने आज तेलंगाना के सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 11 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित किया गया है. तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन रेवंत रेड्डी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रेवंद रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. समारोह स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं. इससे पहले, रेड्डी सोनिया गांधी के साथ फूलों से सजी एक खुली जीप में समर्थकों के विशाल जुलूस के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे।