मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Saharanpur News: जीओ मार्ट में अधिकारियों नें 116 दाल और चना के पैकेट किए जब्त, नोएडा की कंपनी की ऑर्गेनिक तातवा ब्रांड की है दाल

Saharanpur News: जीओ मार्ट में अधिकारियों नें 116 दाल और चना के पैकेट किए जब्त, नोएडा की कंपनी की ऑर्गेनिक तातवा ब्रांड की है दाल

योगी सरकार ने हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर रोक के आदेश दिए। जिसके बाद यूपी में खाद्य एवं औषधि विभाग भी एक्टिव हो गया। सहारनपुर में विभाग के अधिकारियों ने एक मॉल पर छापेमारी की। जिसमें ऑर्गेनिक तातवा ब्रांड के 116 दालों (112 किलो) के पैकेट जब्त किए। आवास विकास स्थित जीओ मार्ट पर यह कार्रवाई की गई। दाल के पैकेट नोएडा की एक कंपनी के हैं। जिनकी मॉल में बिक्री हो रही थी। अब विभाग ने कंपनी पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने एसडीएम के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। टीम बाजार में मौजूद हलाल सर्टिफाइड उत्पादों को लेकर छापेमारी कर रही है। टीम द्वारा होटल, दुकानें, रेस्ट्रां, मेडिकल स्टोर की जांच की जा रही है। टीम ने बाजार में जांच पड़ताल भी की। साथ ही विक्रेताओं को शासन द्वारा प्रतिबंधित उत्पादों की ब्रिकी ना करने की नसीहत दी है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त ग्रेड-2 पवन कुमार ने बताया, प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, विक्रय पर तत्काल प्रभाव से शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव अनिता सिंह ने ऐसे खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश दिए है। इसी आदेश के तहत जिले में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की गठित टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में मॉल, बड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जिन्हें जब्त कर धारा 52 में कार्रवाई की जा रही है।

Share This
अगला लेख → Lucknow : पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क तक 4 लेन सड़क का होगा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun