SamvaadLive Updates : भारत में आज से शुरू होगी आईफ़ोन-15 की बिक्री, दिल्ली-मुंबई में एप्पल स्टोर्स पर लगी लंबी लाइन
आज इन सभी खबरों पर रही देश और दुनिया की नजर…
1.भाजपा की बैठक आज,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल आज लखनऊ में 2019 लोकसभा चुनावों में हारी हुई सीटों की समीक्षा करेंगे,सहारनपुर से गाज़ीपुर तक हारी हुई सीटों के लिए बनेगी रणनीति !!
2.लखनऊ- RSS चीफ़ मोहन भागवत आज तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आयेंगे,अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे,भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे सर संघ चालक !!
3.लखनऊ-अयोध्या में महिला कॉन्स्टेबल ट्रेन में गंभीर घायल करने का मामला-
STF और अयोध्या पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मुख्य आरोपी अनीश मुठभेड़ में मारा गया,दो अन्य आरोपी आज़ाद और विश्वंभर दयाल घायल !!
4.दिल्ली- PM मोदी आज सायंकाल भारत मंडपम में टीम G-20 के साथ मुलाक़ात,बैठक करेंगे !!
5.महिला आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियाँ आज PM मोदी का स्वागत,अभिनंदन करेंगी !!
6.दिल्ली- महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चित काल के लिये स्थगित !!
7.दिल्ली- मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा !!
8.दिल्ली- भारत में आज से शुरू होगी आईफ़ोन-15 की बिक्री,दिल्ली-मुंबई में एप्पल स्टोर्स पर लगी लंबी लाइन !!
9.क्रिकेट- भारत – ऑस्ट्रेलिया आज तीन मैचों की श्रृंखला के पहले ODI मैच में मोहाली में भिड़ेंगे !