मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Shahjahanpur: सड़क उखड़ने वाले मामले में पांच की गिरफ्तारी , जेसीबी बरामद 

Shahjahanpur:  सड़क उखड़ने वाले मामले में पांच की गिरफ्तारी , जेसीबी बरामद 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बुलडोजर चलाने के मामले में सीएम की सख्ती के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बुलडोजर चलाने वाले आरोपियों से ही आकलन के बाद नुकसान की वसूली की जाएगी। नुकसान के आकलन की रिपोर्ट डीएम को सौंप गई है। पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए जेसीबी चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि खुद को भाजपा विधायक का प्रतिनिधि बताने वाला मुख्य आरोपी जगबीर सिंह अभी फरार है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बाद से हड़कंप बचा हुआ है। 

दरअसल बदायूं दातागंज स्टेट हाईवे पर करोड़ो की कीमत से चौड़ीकरण का काम चल रहा था। सड़क बनाने वाली फॉर्म शकुंतला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ने शिकायत में 5% रंगदारी के तौर पर कमीशन मांगने की बात कही थी।  रंगदारी न मिलने पर खुद को भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस का प्रतिनिधि बताने वाले जगबीर सिंह ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी की लगभग आधा किलोमीटर सड़क को बुलडोजर चलाकर खोद डाला था। इसके अलावा लगभग 1 किलोमीटर तक सड़क में कई जगह पर गड्ढे किए गये थे।  मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद सीएम योगी ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने नुकसान का आकलन किया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।सड़क उखाड़ने वाले आरोपियों से ही वसूले जाएंगे। 

पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई करते हुए जेसीबी चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया है। खुद को भाजपा विधायक का प्रतिनिधि बताने वाला मुख्य आरोपी जगबीर सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। फिलहाल पुलिस जल्दी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कर रही है।

Share This
अगला लेख → Nitin Gadkari की बायोपिकका पोस्टर हुआ जारी , इस दिन रिलीज हो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun