मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Shamli News : बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज किसानो ने शामली शुगर मिल पर जड़ा ताला

Shamli News : बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज किसानो ने शामली शुगर मिल पर जड़ा ताला

शामली :उत्तर प्रदेश के जनपद शामली मैं पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नए होने से नाराज किसानों ने शामली शुगर मिल पर ताला लगा दिया किसानो की मांग है कि जब तक उनके पिछले सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो जाता और आगे के भुगतान की 14 दिन की गारंटी नहीं मिल जाती तब तक वह शुगर मिल पर ताला लगाए रखेंगे। किसानों का कहना है कि जब हालात ऐसे ज्यादा खराब हो गए कि किसान मजबूर हो गया तब जाकर शुगर मिल पर ताला लगाने का फैसला किसानों ने लिया है और यह ताला जब तक लटका रहेगा जब तक की किसानों का भुगतान नहीं हो जाता।

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद शामली का है जहां किसानों ने पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज की के चलते शामली शुगर मिल पर ताला लगा दिया।शामली शुगर मिल पर किसानों का पिछले सत्र का करीब 226.50 करोड रुपए बकाया है और दूसरा सीजन चलने वाला है लेकिन अब तक किसानों के पिछले सत्र का भुगतान नहीं किया गया है जिसको लेकर पहले किस डीसीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने अपना धरना शामली शुगर मिल पर रख दिया और उसके बाद वहीं पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है और पिछले 5 दिनों से 5 किसान शामली शुगर मिल में ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनमें से एक किसान की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी जिसे आनन -फानन में शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

किसानों ने शुगर मिल पर तालाबंदी की घोषणा दो दिन पहले ही कर दी थी और कहा था कि यदि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होता है तो वह शुगर मिल पर ताला लगा देंगे। किसानों इस चेतावनी को देखते हुए शामली प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी लेकिन किसानों के सामने पुलिस फोर्स भी बेबश नजर आई और किसानों ने शामली शुगर मिल के तमाम जो गेट हैं जिनसे मिलकर्मी भी अंदर आते जाते हैं उन पर भी ताला लगा दिया और कहा कि जब तक किसानों का पिछले सत्र का बकाया करना मूल्य भुगतान व इस सत्र के भुगतान की गारंटी नहीं दी जाती तब तक किसान शुगर मिल पर ताला लगाए रखेंगे। किसानों ने यह भी साफ कर दिया कि उनका ताला लगाने का मकसद यह है भी है कि जब किसानों को इससे शुगर मिल द्वारा गाने का भुगतान नहीं किया जा रहा है तो इसे गन्ना देकर क्या फायदा और इसके चलने से किसानों को क्या लाभ मिलेगा।

Share This
अगला लेख → अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एनआईए से हो जांच - डॉ राजकमल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun