मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो गई’, सिद्धारमैया ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और अब चुनाव लड़ने के लिए जनता को पैसा देना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने राजनीति और जनसेवा में सक्रिय बने रहने की बात कही।

‘राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो गई’, सिद्धारमैया ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

बेंगलुरु, 26 जुलाई 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा है कि वह वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि वे सक्रिय राजनीति नहीं छोड़ रहे हैं और जनता के मुद्दों के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए संदेश में सिद्धारमैया ने कहा कि आज की राजनीति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव लड़ने के लिए नेताओं को जनता को पैसा देना पड़ता है, जबकि पहले जनता स्वयं उम्मीदवारों के लिए धन जुटाती थी और उन्हें चुनाव जिताती थी।

उन्होंने कहा कि वरुणा विधानसभा क्षेत्र के लोग उनसे एक बार फिर चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने तय कर लिया है कि भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी उम्र अब 79 वर्ष है और 2028 तक वह 82 वर्ष के हो जाएंगे। स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने 1978 में तालुक बोर्ड के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और 2028 तक उनके सार्वजनिक जीवन के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पांच दशकों में उन्होंने जीत और हार दोनों देखीं, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

सिद्धारमैया ने कहा कि जनता ने उन्हें हमेशा स्नेह और समर्थन दिया है और वह इस ऋण को कभी नहीं चुका सकते। इसलिए उनका शेष जीवन भी जनसेवा और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेगा।

उधर, कर्नाटक में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। बताया जा रहा है कि करीब 20 मंत्री पदों के लिए 60 से अधिक विधायक दावेदारी कर रहे हैं। नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

Share This
अगला लेख → कांवड़ यात्रा के लिए यूपी सरकार की बड़ी तैयारी, अतिरिक्त बसे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun