मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Thailand : पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका , 20 लोगों की हुई मौत

Thailand : पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका , 20 लोगों की हुई मौत

थाईलैंड में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि फैक्ट्री के कई हिस्सों में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका है. इसके लिए सेना की मदद ली जा रही है.

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस कारण से हुआ, फैक्ट्री में लाइट की वायरिंग काफी पुरानी थी। ऐसे में संभव है कि ब्लास्ट शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुपहान प्रांत में हुई, जो बैंकॉक से 120 किलोमीटर दूर एक तटीय इलाका है.

यहां कई पटाखा फैक्ट्रियां हैं. इनमें से ज्यादातर काफी पुराने हैं. इसके साथ ही यह घनी आबादी वाला इलाका है और आसपास के लोग इन फैक्ट्रियों में काम करते हैं. बुधवार को धमाके के वक्त फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे. इसलिए माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है, जबकि ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Share This
अगला लेख → UP News : दो अलग अलग थाना क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस की मु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun