Unlock-2 – स्कूल कॉलेज सहित ,सिनेमाघर रहेंगे बंद, कर्फ्यू के समय में भी परिवर्तन
नई दिल्ली – कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉक डाउन से अब unlock की कवायद चल रही है आज से UNLOCK 2 की शुरुवात हो रही है, 31 जुलाई तक लॉकडाउन- कंटेनमेंट क्षेत्रों से बाहर के इलाकों में और अधिक गतिविधियों को शुरु करने के लिए अनलॉक 2 के नए दिशानिर्देश आज से लागू होंगे
अनलॉक 2 में घरेलू उड़ानो का विस्तार किया जाएगा.वही रात के कर्फ्यू में ढील दी गई है. अब रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा.
रात को सिर्फ इंडस्ट्रियल यूनिट्स और ज़रूरी सामान ले जाने वाले वाहनों, ट्रेनों और विमानों को ही मूवमेंट की इजाज़त होगी
हालांकि शिक्षण संसथान फिलहाल अभी बंद रहेंगे,संस्थानों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है.
मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और ऐसी ही अन्य जगहों पर रोक रहेगी.तो वहीँ सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजक, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े जलसे इन पर भी रोक जारी है.
कंटेनमेंट ज़ोन्स में लॉकडाउन जारी रहेगा. जहां कंटेनमेंट ज़ोन नहीं है, वहां की गतिविधियों में छूट का फ़ैसला राज्य सरकारें करेंगी. राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश हालात को देखते हुए कंटेनमेंट ज़ोन्स से बाहर भी कुछ गतिविधियों को रोक सकती हैं और पाबंदियां लगा सकती है.