मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP – अब शहरों में मुफ्त पानी पीने वाले परिवारों को भी भरना होगा टैक्स

UP – अब शहरों में मुफ्त पानी पीने वाले परिवारों को भी भरना होगा टैक्स

लखनऊ – ज्यादातर नागरिक घर अथवा दूकान बनवाते समय नियमित जल का कनेक्शन लेते है लेकिन उसका भुगतान नहीं करते लेकिन अब कनेक्शन लेकर मुफ्त पानी पीने वालों को अब इसका टैक्स भरना होगा। इसके साथ ही अगर सीवर का कनेक्शन ले लिया है तो उसका भी पैसा भरना होगा।

नगर निगम इस संबंध में अभियान चलाकर ऐसे लोगों से टैक्स वसूली शुरू करने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते मार्च, अप्रैल और मई में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स की वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं राज्य वित्त आयोग से मितने वाला पैसा भी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते निकायों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है,जिसके चलते निकाय अपने कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दे पा रहे हैं।

नगर विकास विभाग चाहता है कि अमृत योजना में घरों और प्रतिष्ठानों में निकायों द्वारा दिए गए वाटर और सीवर कनेक्शन से टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इसके लिए निकायों को सर्वे कराते हुए बिलिंग के निर्देश दे दिए हैं। शासन का मानना है कि इससे निकायों की माली स्थिति में थोड़ा-बहुत सुधार होगा। इसलिए ऐसे लोगों को भी चिह्नित करते हुए उनसे टैक्स की वसूली का निर्देश दिया गया है।

Share This
टैग: #up #टैक्स
अगला लेख → टीचरों के लिए एक जुलाई से खुलेंगे स्कूल, होगी इन कामों की जि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun