मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : अवैध मदरसों पर कार्रवाई पर भड़के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष, सरकार पर बोला जमकर हमला

UP : अवैध मदरसों पर कार्रवाई पर भड़के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष, सरकार पर बोला जमकर हमला

पीलीभीत : सरकार के निर्देश पर हुई SIT की जांच में पीलीभीत के 27 मदरसे अवैध तरीके से संचालित मिले जिसके बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है। इन मदरसों पर लटकती तलवार के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। वीडियो वायरल कर हाफिज नूर अहमद ने सरकार पर मदरसों के जरिए मुसलमान का वजूद खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार कभी मस्जिद तो कभी मदरसों को टारगेट कर उनको तोड़वाने का काम कर रही है। सरकार मदरसों, मस्जिद के नाम से एक समुदाय के लोगों को डरा रही है ताकि लोग मदरसों में पढाई न करें और हाफिज आलिम न बन सके।

उन्होंने कहा सरकार कभी अयोध्या तो कभी ज्ञानवापी सहित इवादतगाह को कोर्ट का सहारा लेकर उन्हें टारगेट कर रही है। यही नहीं मौलाना नूर अहमद अजहरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम से सरकार ने विदेश से चंदा इकट्ठा किया। अगर हम अपनी इबादतगाह के लिए विदेश से चंदा लेते, तो सरकार उसमें जांच कराती है। सरकार सिर्फ एक धर्म के लोगों को टारगेट कर उनको डराने धमकाने और उनकी इबादतगाह को खत्म करने का काम कर रही है। गौरतलव है SIT ने जांच के बाद सरकार को सौपी रिपोर्ट में गैर मान्यता प्राप्त 13 हजार अवैध मदरसे बंद करने की सिफारिश की गई है, यह मदरसे अधिकतर भारत-नेपाल सीमा पर है या उनसे सटे क्षेत्र में है। 2022 में विभाग द्वारा की गई जांच पड़ताल में जनपद पीलीभीत में 27 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए ,जिसमें अमरिया तहसील में चार, बीसलपुर तहसील में चार, कलीनगर तहसील में एक और नेपाल से सटी तहसील पूरनपुर में 7 और पीलीभीत में 11 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए।

रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Suresh Pachauri Joins BJP : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सुरेश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun