मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : ईद की खुशियों में पसरा मातम, सड़क हादसे में 5 की मौत

UP : ईद की खुशियों में पसरा मातम, सड़क हादसे में 5 की मौत

खुशियों के त्योहार ईद के मौके पर पीलीभीत में मातम छा गया, अनियंत्रित डंपर ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक ईद के मौके पर रिश्तेदारों में खुशी मनाने जा रहे थे। घटना थाना जहानाबाद क्षेत्र के निसरा बारात भोज गांव की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर अज्ञात डंपर चालक फरार हो गया है। फिलाल पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल कस्बा जहानाबाद के 28 वर्षीय ओवैस उनकी 27 वर्षीय पत्नी शाकरा बेगम व 24 वर्षीय आकिब एक बाइक पर सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर ग्राम परवा वैश्य के 25 वर्षीय साहिब व 28 वर्षीय अरबाज थे जैसे ही यह लोग निसरा गांव के पास पहुंचे तभी सितारगंज की ओर से आ रहे डंपर ने दोनों बाइको को रौंद दिया और फरार हो गया। मौके पर ही पांचो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई आनन फानन में पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए ईद के दिन परिवार में मातम छा गया है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पांच मौत के बाद डीएम संजय कुमार व एसपी अविनाश पांडे भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से बातचीत की एसपी का कहना है की घटना में जांच की जा रही है और जल्द आरोपी ड्राइवर को पकड़ा जाएगा।

Share This
अगला लेख → के.कविता को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने किया गिरफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun